14 मंत्रियों के सामने दंडवत: सद्बुद्धि के लिए आरती पूजा, नियुक्ति मांग पर डीएड अभ्यर्थियों का अनोखा विरोध

Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लंबित शिक्षक भर्ती को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का विरोध अब आस्था और प्रतीकात्मक राजनीति के नए रूप में सामने आया है. प्रदेश के 14 कैबिनेट मंत्रियों के समक्ष अभ्यर्थियों ने दंडवत प्रणाम किया, पूजा-अर्चना और आरती उतारी, और ईश्वर से प्रार्थना की कि शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि मिले ताकि वर्षों से अटकी नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके.

मंत्रियों के सामने दंडवत, सरकार तक संदेश

डीएड अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को नया स्वर देते हुए प्रदेश के 14 कैबिनेट मंत्रियों के समक्ष दंडवत प्रणाम किया. यह विरोध किसी टकराव का नहीं, बल्कि सरकार तक अपनी पीड़ा और संदेश पहुंचाने का शांतिपूर्ण प्रतीक बना. अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्षों से लंबित भर्ती अब युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ रही है.

पूजा-अर्चना और आरती से मांगी “सद्बुद्धि”

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने मंत्रियों के समक्ष पूजा-अर्चना की और आरती उतारते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि मिले. उनका कहना है कि जब धरना, प्रदर्शन और अनशन के बाद भी निर्णय नहीं हुआ, तो उन्होंने आस्था के जरिए सरकार को जगाने का रास्ता चुना.

DEd Candidates Unique Protest

डीएड अभ्यर्थियों का प्रतीकात्मक विरोध 

प्रतीकात्मक विरोध ने खींचा ध्यान

दंडवत प्रणाम और आरती के इस अनोखे विरोध ने आम लोगों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सबका ध्यान खींचा है. यह प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब देने लगा है, लेकिन वे अब भी लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं.

DEd candidates unique protest

मंत्रियों के सामने दंडवत प्रणाम करते डीएड अभ्यर्थी 

लंबित नियुक्ति पर सरकार से फैसला कब?

अभ्यर्थियों की मुख्य मांग 2300 सहायक शिक्षक पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की है. उनका कहना है कि लगातार आश्वासन के बावजूद निर्णय नहीं होने से हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं.

Share This Article