हाई टेंशन लाइन में फाल्ट होने से बिजली सप्लाई प्रभावित

By
Advertisement
Advertisement

(जालौन) गर्मी भीषण गर्मी तथा लू लपट के गर्म हवा चलने वजह से बिजली के लाइनों में फाल्ट आने की घटनाएं शुरू हो गई है। बुधवार को की दोपहर को हाई टेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण कालपी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था रुक गई। विभागीय कर्मचारियों के द्वारा हाई टेंशन लाइन की पेट्रोल का कर तेजी से कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्युत प्रशिक्षण केंद्र सरसेला से विद्युत सब स्टेशन कालपी के लिए हाई टेंशन लाइन जंगलों से होकर गुजरी हुई है। गर्मी के मौसम में लू लपट चलने तथा तेज हवाओं के कारण हाई टेंशन लाइन के तारों के चिपकने से फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे हाई टेंशन लाइन में फाल्ट आ गया। फल स्वरुप कालपी क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरीके से ठीक हो गई। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल प्रभाव से इंजीनियर सत्य प्रकाश गौतम, नवीन सचान, अभिषेक धीर, की टीमों को मौके पर भेजा गया है। सभी टीम पेट्रोलिंग करने में जुटी हुई है। भरोसा किया है जैसे ही हॉट मिलते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा। इधर भीषण गर्मी में बिजली दूर हो जाने की वजह से पंखे कूलर जवाब दे गए तथा नागरिक भीषण गर्मी में झुलसे हुए नजर आए।

Advertisement
Share This Article