सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता गणेश अग्रवाल की ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी

Advertisement
Advertisement

सर्व ब्राह्मण समाज ने सिटी कोतवाली में की एफआईआर की मांग, सोशल मीडिया पर भड़का भारी आक्रोश!!

रायगढ़। सोशल मीडिया पर कथित रूप से की गई एक टिप्पणी को लेकर रायगढ़ में विवाद गहरा गया है। भाजपा नेता गणेश अग्रवाल पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज ने सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फेसबुक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद, समाज ने जताई कड़ी आपत्ति

शिकायत के अनुसार, फेसबुक पर परितोष शुक्ला नामक यूजर की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए गणेश अग्रवाल ने कथित तौर पर ऐसा वक्तव्य लिखा, जिसे ब्राह्मण समाज ने अपमानजनक और समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस टिप्पणी से पूरे समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

सर्व ब्राह्मण समाज ने पुलिस से की कानूनी कार्रवाई की मांग

सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने 4 जुलाई को सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका है। समाज ने पुलिस से प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर बढ़ी नाराजगी, माफी और कार्रवाई की उठी मांग

मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध बताया है। वहीं अनेक यूजर्स ने सार्वजनिक माफी और कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।

पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

शिकायत दर्ज होने के बाद अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने अथवा किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच और शिकायत के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(नोट: यह समाचार शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों और पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष अथवा प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर समाचार में उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।)

Advertisement
Share This Article