“सट्टा पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: सक्ती में घर के सामने जुआ खिलाते आरोपी गिरफ्तार”

By
Advertisement
Advertisement

सक्ती | अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

सक्ती जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वार्ड नंबर 11 सोंठी निवासी सुंदर दास महंत (57 वर्ष) को सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा है।

🚨 मुखबिर सूचना पर रेड, मौके से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर के सामने मोबाइल और कागज के जरिए सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेला रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जबकि मुख्य आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

📱 मोबाइल, नगदी और सट्टा सामग्री जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से—

  • 1 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹7000)
  • सट्टा पट्टी लिखा कागज
  • नगद ₹510
  • डॉट पेन
    जब्त किया गया। कुल ₹7510 की सामग्री पुलिस ने कब्जे में ली है।

⚖️ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

👮 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। रेड कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Advertisement
Share This Article