सिरगिट्टी में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 10 दुकान संचालक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

अभिषेक कुमार पाण्डेय, रिपोर्टर | बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर। अवैध गतिविधियों और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए सिरगिट्टी पुलिस ने कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जांच के दौरान बिना वैध अनुमति के कबाड़ दुकान संचालित करने वाले 10 संचालकों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

कई इलाकों में की गई जांच

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी, तिफरा, गणेश नगर और चुचुहियापारा समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में कबाड़ दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने ऐसे संचालकों को चिन्हित किया, जो कथित तौर पर आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों और अनुमति के बिना कारोबार संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने संबंधित संचालकों को थाने बुलाकर पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई की।

इन 10 कबाड़ संचालकों पर हुई कार्रवाई

  • शेख तौसीफ (29) — गणेश नगर, चुचुहियापारा, सिरगिट्टी
  • सैय्यद प्रिंस (35) — गणेश नगर, चुचुहियापारा, सिरगिट्टी
  • अमित कश्यप (34) — गणेश नगर, चुचुहियापारा, सिरगिट्टी
  • साहिल खान (25) — भारत चौक, तालापारा, सिविल लाइन
  • अनूप डेविड (31) — विद्युत नगर, तिफरा, सिरगिट्टी
  • राजू चौहान (42) — बन्नाकडीह, सिरगिट्टी
  • दीपेश कुमार साहू (20) — यदुनंदन नगर, तिफरा, सिरगिट्टी
  • अफजल हुसैन (44) — बन्नाकडीह, सिरगिट्टी
  • मोहम्मद फिरोज (42) — मसानगंज, सिटी कोतवाली
  • मोहम्मद इमरान खान (41) — तालापारा, सिविल लाइन

संदिग्ध सामान की खरीद पर भी रहेगी नजर

पुलिस ने कबाड़ कारोबारियों को चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति कारोबार संचालित करने या चोरी अथवा संदिग्ध सामान की खरीद-फरोख्त में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Share This Article