दो दिवसीय दौरे में कृषि, सिंचाई, पशुपालन, मृदा संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का लिया जायजा
सुंदरगढ़। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana) के सुंदरगढ़ जिला प्रभारी अधिकारी ने जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का क्षेत्रीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ PM Dhan Dhanya Krishi Yojana सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक भी की गई।

बकरी ब्रीडिंग यूनिट और सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण
दौरे के पहले दिन सदर ब्लॉक के सेमिना स्थित बकरी ब्रीडिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां लाभार्थियों से बकरी ब्रीडिंग से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली और उनसे चर्चा की।

इसके बाद कोपसिंघा में निर्माणाधीन इन-स्ट्रीम संरक्षण परियोजना तथा बिलाईगढ़ में बड़े पैमाने पर उठाऊ जल सिंचाई परियोजनाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों और लाभार्थियों से परियोजनाओं की प्रगति एवं कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने मृदा संरक्षण केंद्र का भी दौरा किया।
टांगरपाली में विकास परियोजनाओं का लिया जायजा
दौरे के दूसरे दिन टांगरपाली ब्लॉक के विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रंगियामुंडा स्थित मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट, उज्जलपुर के सीड प्रोसेसिंग सेंटर, मिल्क कोऑपरेटिव सोसाइटी और बल्क मिल्क कूलर यूनिट का दौरा किया गया।

इसके बाद फूलधूडी गांव में शेड फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, टांगरपाली की आरएमसी तथा ‘सुभद्रा शक्ति’ रिटेल मार्ट का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं लाभार्थियों से योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण
दौरे के दौरान फूलधूडी गांव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
PM Dhan Dhanya Krishi Yojana की समीक्षा बैठक
जिला खनिज प्रतिष्ठान के सम्मेलन कक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PM Dhan Dhanya Krishi Yojana) को लेकर लाभार्थियों एवं विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन तथा लाभार्थियों तक उनके लाभ पहुंचने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान श्री भारद्वाज ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सही समय पर और बिना किसी अनावश्यक देरी के पहुंच सके।
अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शुभंकर महापात्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरंजन साहू, जिला खनिज प्रतिष्ठान के मुख्य निर्वाही अधिकारी सुषमा बिलुंग सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


