एसईसीएल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत शपथ कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

Advertisement

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार पाण्डेय
जिला संवाददाता, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
दिनांक: 18 अगस्त 2026

एसईसीएल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित

भारत सरकार की पहल ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 18 अगस्त 2026 को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन ने प्रशासनिक भवन में निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की शपथ दिलाई।

‘नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें’ का संदेश

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

स्वस्थ समाज के निर्माण पर जोर

एसईसीएल द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से कर्मचारियों के साथ-साथ समाज में भी नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Share This Article