रायगढ़ में हुआ भव्य स्वागत
रायगढ़ । संभागीय अग्रवाल महासभा अंबिकापुर के तत्वाधान में अग्रबंधुओं एवं अग्र महिलाओं का 9 दिवसीय धार्मिक यात्रा दल गुरुवार को उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। इस अवसर पर रायगढ़ स्थित स्टेशन चौक की पंचायती धर्मशाला में तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।
संभागीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में अंबिकापुर,जशपुर और पत्थलगांव से कुल 52 जोड़े इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ टीम के सदस्य अनिल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल,प्रयागराज अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,मुरारीलाल अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
पूर्वान्ह लगभग 11 बजे रायगढ़ पहुंचने पर तीर्थयात्रियों का स्वागत अग्रवाल महासभा के प्रदेश चेयरमैन संतोष अग्रवाल एवं टीम —आनंद बेरीवाल,अनिल अग्रवाल एयरटेल,सुभाष अग्रवाल चिराग, विनोद अग्रवाल अजंता,शिव तायल, दीपक डोरा और मनोज अग्रवाल चार्ली के नेतृत्व एवं सामाजिक लोगों के बीच ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ किया गया। इस अवसर पर पधारे समस्त तीर्थ यात्रियों के लिए रायगढ़ अग्रवाल महासभा की ओर से नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई।
अपरान्ह साढ़े 3 बजे सभी तीर्थयात्रियों को भुवनेश्वर–कुर्ला एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन से ससम्मान विदा किया गया। अग्रवाल महासभा के प्रांतीय चेयरमैन संतोष अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह धार्मिक यात्रा महाराष्ट्र के प्रमुख तीर्थस्थलों से होकर गुजरेगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग,शिरडी साईं धाम,शनि शिंगणापुर,घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग,अजंता एवं एलोरा गुफाएं,भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग तथा महाबलेश्वर के दर्शन करेंगे।इसके बाद सभी यात्री मुंबई से क्रूज के माध्यम से गोवा भी जाएंगे।उन्होंने बताया कि इस यात्रा में बिलासपुर और रायपुर संभाग से भी 35–40 अग्रवाल जोड़े शामिल हो रहे हैं,जो इसी ट्रेन से अन्य यात्रियों के साथ जुड़ेंगे।
9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलने वाली इस 9 दिवसीय यात्रा को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं।
