टोनही प्रताड़ना पर थाना पसान पुलिस सख्त : 3 आरोपियों को भेजा जेल

By
Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नितीश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा विजय सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना पसान पुलिस द्वारा टोनही प्रताड़ना एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

प्रार्थिया फूलमत बाई निवासी ग्राम कुकरीबहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोसी सोनकुंवर एवं उसके परिजनों द्वारा उसे “टोनही” कहकर प्रताड़ित किया गया तथा गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी बेलचा, डंडा एवं टांगी से हमला किया गया, जिसमें चार लोग घायल हुए।

रिपोर्ट पर थाना पसान में अपराध क्रमांक 127/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 191(3) बीएनएस एवं धारा 4, 5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी बुधराम, बलराम एवं वीरसिंह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किए गए। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मुख्य आरोपी सोनकुंवर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

थाना पसान पुलिस द्वारा टोनही प्रताड़ना जैसी सामाजिक कुरीतियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आमजन से अपील है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Advertisement
Share This Article