बांदे पुलिस की मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, 2,950 पौवा यानी 265.500 लीटर देशी संत्री शराब जब्त; वाहन और मोबाइल सहित 4.20 लाख की संपत्ति बरामद
पखांजूर। कांकेर जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बांदे थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेकर उसमें रखी 30 पेटी देशी संत्री शराब बरामद की। मामले में वाहन सवार आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
2,950 पौवा शराब और 50 हजार रुपये नकद जब्त
पुलिस की कार्रवाई में कुल 2,950 पौवा देशी संत्री शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 265.500 लीटर बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
जब्त की गई शराब, नकदी, वाहन और मोबाइल सहित कुल संपत्ति की कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
पीवी-14 निवासी आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पखांजूर क्षेत्र के पीवी-14 निवासी 32 वर्षीय अमित साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।


