खनिज अधिकारी को अभी तक नहीं मिला कोई एसडीएम कार्यालय से रिपोर्ट
एसडीएम द्वारा जप्त पोकलेन को ताला तोड़ के पुनः खनन कर रहे माफिया सूत्र
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत टिमरलगा जहां अभी एसडीएम वर्षा बंसल के कार्यवाही विवादों में उलझी हुई है। घटना यह है कि 16 मार्च को जब एसडीएम वर्षा बंसल ने उमेश पटेल के खदान के अंदर घुसकर दस पोकलेन मशीनों पर जप्त करके कार्रवाई किया गया था, कार्रवाई इतना बड़ा था कि पूरा माफिया साम्राज्य हिल उठा था लेकिन कहानी में पिक्चर बाकी था।

माफिया एक झूठ होकर पैसा और नेतागिरी के बल से शासकीय कागजों पर माफिया का कलम चला दी और कार्यवाही केवल हवा में रह गई। और अब तक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा को इस कार्रवाई के संबंध किसी भी प्रकार का प्रकरण पंचनामा नहीं दिया गया। खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा का कहना है कि इस कार्रवाई के संबंध में कोई भी जानकारी मेरे पास नहीं आया। लेकिन देखा जा रहा है कि कार्यवाही के अगले दिन से ही जप्त पोकलेन मशीनों से दोबारा से खनन किया जा रहा है।

तो सबसे बड़ा बात यह है कि जप्त किए गए गाड़ियों को बिना कोई चालान या वैध अनुमति के कैसे चलाया जा सकता है या तो खननकर्ता उमेश पटेल के द्वारा जप्त किए गए मशीनों के ताला को तोड़कर अपने दबंगई अंदाज से खनन दोबारा शुरू कर दिया गया है या फिर विभाग के मिलीभगत से तमाम सिस्टम चल रहा है ।
और लोगों के बीच एसडीएम के कार्यवाही का वह वाही मचा रहे हैं। 16 मार्च के कार्यवाही और अगले दिन से पुनः खनन शुरू,, वाह भाई साहब मान गए खनन माफिया के बल को जो जिला के बड़े-बड़े अधिकारियों को अपनी अवैध गतिविधियों में शामिल कर ले रहे हैं । यह तमाम घटना अपने जेब भरने के लिए किया जा रहा, 10 पोकलेन पर कार्रवाई होना दूसरा दिन से ही पुनः उसी जगह पर खनन होना कहीं ना कहीं अधिकारियों की मिलीभगत से ही इतना बड़ा कांड सफल हो रहा है।
क्या कहते है खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा
अभी तक उस संबंध मे एसडीएम कार्यालय से कोई भी रिपोर्ट नहीं आई है। तथा पुनः खनन पर मै जांच करवाते हूं अगर किसी तरह से ऐसा पाया जाता है तो पुनः विधिवत कार्यवाही की जाएगी
