ऑपरेशन आघात: पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल में छिपाकर रखी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, संचालक गिरफ्तार

3 Min Read
📊 Post Views: 7 Views

बंजारी सियाराम होटल में छापेमारी कर 35 पाव शराब बरामद, बिना पास-पर्मिट भंडारण पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़, 19 मार्च। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंजारी स्थित सियाराम होटल में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की और होटल संचालक को गिरफ्तार किया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की त्वरित रेड कार्रवाई

18 मार्च 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि बंजारी स्थित सियाराम होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और रेड कार्रवाई की।

होटल संचालक से पूछताछ, बिना परमिट शराब भंडारण का खुलासा

मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सियाराम सिंह (47 वर्ष) निवासी तराईमाल, घनश्याम कॉलोनी थाना पूंजीपथरा बताया। पूछताछ में उसने होटल में अवैध शराब रखने की बात स्वीकार की, लेकिन किसी प्रकार का वैध पास-पर्मिट प्रस्तुत नहीं कर सका।

तलाशी में 35 पाव अंग्रेजी शराब जब्त

पुलिस ने होटल परिसर की तलाशी के दौरान छिपाकर रखी गई 35 पाव अंग्रेजी शराब (जम्मू ब्रांड) कुल 6.300 लीटर, जिसकी कीमत लगभग ₹4,200 है, को गवाहों के समक्ष जब्त किया।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक विनोद शर्मा एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि

“अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। होटल और ढाबों की आड़ में अवैध शराब बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।”

 

📊 Post Views: 7 Views
Share This Article