21 अगस्त को भारत बंद के समर्थन में  ST/SC समाज क्लब मैदान में करेंगे सभा, सभी से मांगे सहयोग, रैली निकाल कर सौंपेंगे ज्ञापन

1 Min Read

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक स्तरीय सर्व आदिवासी समाज के ST SC समाज के नेतृत्व में आज समाज के लोगों ने अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जाति के समस्त संगठनों के भारत बंद के आहवान पर अपना समर्थन देते हुए भारत बंद के प्रदर्शन की जानकारी धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल को ज्ञापन के माध्यम से दी हैं।

वही आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार ने बताया कि 01 अगस्त 2024 को अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षित कोटे के अंतर्गत कोटा अर्थात आरक्षित वर्ग के अंदर कीमीलेयर एवं उप वर्गीकरण निर्धारित कर आरक्षण प्रदान करने का माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से अनुसूचित जन जाति एवं अनुसूचित जाति के समस्त सामाजिक संगठन और ST-SC संगठनों के द्वारा भारत बंद के समर्थन में दिनांक 21 अगस्त 2024 दिनः बुधवार क्लब मैदान में प्रदर्शन करेंगे। जिसमें धरमजयगढ़ नगर के आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं अन्य सभी दुकानों सें समर्थन/सहयोग में बंद करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *