NIT Rourkela के 29 फैकल्टी मेंबर्स को Stanford-Elsevier की World’s Top 2% Scientists List में जगह मिली है। अलग-अलग विषयों में शोध कर रहे वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि संस्थान के लिए बड़ी अकादमिक उपलब्धि मानी जा रही है।
राउरकेला, 8 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) राउरकेला के 29 संकाय सदस्यों और एक रिसर्च ग्रेजुएट को दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची अमेरिका के Stanford University के प्रो. John P. A. Ioannidis और उनकी टीम द्वारा तैयार की जाती है तथा Elsevier के माध्यम से जारी की गई है।
कैसे तैयार होती है Top 2% Scientists List?
Stanford की यह प्रतिष्ठित सूची वैज्ञानिकों के Research Impact को कई मानकों के आधार पर आंकती है। इसमें कुल citations, h-index, co-author adjustment और किसी शोधपत्र में लेखक की भूमिका जैसे मानकों को शामिल किया जाता है। सूची में दुनिया के शीर्ष 100,000 वैज्ञानिकों अथवा अपने संबंधित क्षेत्र के शीर्ष 2 प्रतिशत या उससे ऊपर के वैज्ञानिकों को स्थान दिया जाता है।
कई प्रमुख विषयों में NIT Rourkela के वैज्ञानिक
इस सूची में शामिल NIT राउरकेला के शोधकर्ता Life Sciences, Metallurgical and Materials Engineering, Mathematics, Chemical Engineering, Biotechnology and Medical Engineering, Humanities and Social Sciences, Ceramic Engineering, Food Process Engineering, Electronics and Communication Engineering, Physics and Astronomy, Civil Engineering और Mining Engineering सहित विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
संस्थान के अनुसार, यह उपलब्धि विभिन्न academic disciplines में किए जा रहे शोध की व्यापकता और प्रभाव को दर्शाती है।
Director ने वैज्ञानिकों को दी बधाई
NIT राउरकेला के निदेशक प्रो. के. उमामहेश्वर राव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 29 संकाय सदस्यों का दुनिया के Top 2% Scientists में शामिल होना संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह NIT राउरकेला में हो रहे शोध की गुणवत्ता, निरंतरता और global relevance को दर्शाता है।
उन्होंने सभी वैज्ञानिकों को उनके समर्पण और शोध के प्रति प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि उनका शोध छात्रों और युवा शोधकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
ये 29 संकाय सदस्य हुए शामिल
Top 2% Scientists की सूची में NIT राउरकेला के 29 संकाय सदस्यों को अलग-अलग विभागों से जगह मिली है। इनमें प्रो. सुरजीत दास, प्रो. सुजीत कुमार भुटिया, प्रो. बंकिम चंद्र रे, प्रो. स्नेहशीश चक्रवर्ती, प्रो. शांतनु पारिया, प्रो. कुणाल पाल, प्रो. नारायण सेठी, प्रो. अजित बेहरा, प्रो. बालासुब्रमण्यन पी., प्रो. ऋत्विक सरकार, प्रो. मोइद खालिद गुल, प्रो. सिबा शंकर महापात्रा, प्रो. हरेकृष्ण साहू, प्रो. संध्यारानी बिस्वाश, प्रो. एस. मुरुगन, प्रो. शांतनु कुमार बेहरा, प्रो. समीर कुमार पात्रा, प्रो. प्रभात कुमार रे, प्रो. दिलीप कुमार प्रधान, प्रो. सुभाष चंद्र महापात्रा, प्रो. सुब्रत कुमार पांडा, प्रो. जालंधर प्रधान, प्रो. अनूप कुमार पांडा, प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, प्रो. इंद्राणी बनर्जी, प्रो. कृष्णा प्रामाणिक, प्रो. अर्नब घोष, प्रो. बिकाश साहू और प्रो. देबी प्रसाद त्रिपाठी शामिल हैं।
NIT Rourkela के PhD Graduate को भी मिली जगह
इस सूची में NIT राउरकेला के PhD Graduate डॉ. श्रीमंत पात्रा का नाम भी शामिल है। वह वर्तमान में IIT गुवाहाटी में DST-INSPIRE Faculty के रूप में कार्यरत हैं।
इसके अलावा, 19 अन्य शोधकर्ताओं को Stanford Top 2% Scientists 2026 की Career-Long Category में भी शामिल किया गया है। यह मान्यता उनके लंबे समय से जारी Research Contribution और Academic Impact को दर्शाती है।


