पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए नीरज जैन, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जिले का बढ़ाया गौरव

By
Advertisement
Advertisement

भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जैन समाज अध्यक्ष एवं स्काउट-गाइड के जिला मुख्य आयुक्त ने हासिल की डॉक्टरेट की उपाधि

डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिले के प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षाविद् नीरज जैन को पीएचडी की उपाधि प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। विश्वविद्यालय ने यूजीसी के एम.फिल./पीएचडी विनियम 2016 के तहत सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने एवं परीक्षकों की अनुशंसा के बाद उन्हें “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD)” की उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है।

नीरज जैन ने अर्थशास्त्र विषय में “निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का एक विश्लेषणात्मक अध्ययन (एनएमडीसी किरंदुल के विशेष संदर्भ में)” विषय पर शोध कार्य किया। उनका यह शोध सामाजिक विकास, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व तथा जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस शोध कार्य का मार्गदर्शन डॉ. प्रतिमा बैस द्वारा किया गया।

विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग अंतर्गत किए गए इस शोध में समाज एवं आर्थिक विकास पर कॉर्पोरेट संस्थाओं के प्रभाव का गहन अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। पीएचडी की मौखिक परीक्षा 18 मार्च 2026 को संपन्न हुई थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध को स्वीकृति प्रदान की।

नीरज जैन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, जैन समाज के अध्यक्ष, विद्या भारती के जिलाध्यक्ष, सामाजिक संस्था “पहल” के अध्यक्ष तथा भारत स्काउट एंड गाइड के जिला मुख्य आयुक्त के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण जिले में उनकी विशेष पहचान है।

उनकी इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षा जगत एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। जिले के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Advertisement
Share This Article