जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
घर के बाहर से हुई गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 23 जुलाई 2026 को मालपुर गांव निवासी पीयूष प्रताप सिंह उर्फ रोहित (27 वर्ष) पुत्र रविंद्र सिंह राठौर को उसके घर के दरवाजे से गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से न्यायालय से जारी NBW में वांछित चल रहा था।
आर्म्स एक्ट के मामले में था फरार
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना कुठौंद में एसटी संख्या 64/19, अपराध संख्या 74/19, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में कई अन्य आपराधिक प्रकरण भी दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी एवं कांस्टेबल प्रवीण राज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि फरार एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




