Naraynpur jawan suicide : कोहकमेटा कैंप में तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

By
Advertisement
Advertisement

ड्यूटी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Naraynpur jawan suicide की एक गंभीर घटना सामने आई है। दिनांक 25 दिसंबर 2025 को जिला नारायणपुर के थाना कोहकमेटा क्षेत्र अंतर्गत कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक क्रमांक 428 पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान के सिर में गंभीर चोट आई।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद Naraynpur jawan suicide मामले में घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया। हालांकि अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान की मृत्यु हो गई।

स्वास्थ्य कारणों को बताया जा रहा प्राथमिक वजह

प्राथमिक जांच में Naraynpur jawan suicide के पीछे आत्महत्या का कारण स्वास्थ्यगत समस्याएं सामने आई हैं। अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

जांच प्रक्रिया जारी

घटना के बाद कैंप और थाना स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। Naraynpur jawan suicide प्रकरण में संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *