जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement

रायगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, रायगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, संगठन विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बूथ, पंचायत एवं मंडल स्तर पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन, आगामी संगठनात्मक एवं जनहितैषी कार्यक्रमों की तैयारी तथा ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटियों की नियमित बैठकों के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नगेन्द्र नेगी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने किया तथा उपाध्याय यूसुफ छाया, कोषाध्यक्ष किरण पंडा, महामंत्री बिहारी लाल पटेल, ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रभारी महामंत्री ठंडा राम बेहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी,यूसुफ छाया, किरण पंडा, दीपक मंडल, तारेन डनसेना, सौरभ अग्रवाल, नवीन पटेल, देवेंद्र शर्मा, संदीप भोय, नरेश ठाकुर, तमनार अध्यक्ष नरसिंग साहू, रामुदास, बासुदेव साहू, श्रीमति संपत्ति सिदार, पंकज गुप्ता, दिलीप केरकेट्टा, ठण्डाराम बेहरा, पुसौर अध्यक्ष नरेश तिवारी, , बबलू साहू, बिहारी पटेल, देवानंद पटेल, रोशन पंडा, गंगाराम पोर्ते, लालचन्द साहू, चतुर सिंह राठिया, माणिक पटनायक, मनीष शर्मा, अजय भारती, धर्मजयगढ़ अध्यक्ष ऋतुराज ठाकुर, लैलूँगा ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र साह,पोखराज डनसेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजुद रहे।

बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय जनसमस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई तथा संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति देने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Share This Article