करनाल में हुई पूर्व सैनिक सभा की मासिक बैठक

By
Advertisement
Advertisement

पूर्व सैनिक सभा करनाल की मासिक मीटिंग सैनिक रैस्ट हाउस करनाल में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व सैनिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार बढ़ौता ने की एवम् अनिल कुमार ने मिटिंग में पहुँचे सभी सैनिकों का स्वागत करते हुए बताया कि आगर आपके साथ कहीं भी किसी भी तरह की अगर समाज में, कैंटीन में, हॉस्पिटल में , बैंक में कोई भी समस्याएं है तो पूर्व सैनिक सभा हर समय मदद के लिए तैयार है।

सभी पूर्व सैनिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व सैनिक सुरेश कुमार जयसिंहपुरा ने हमारे जिला करनाल में ऐसे 6 पूर्व सैनिकों के बारे में बताया कि जो पूर्व सैनिकों की किसी भी तरह से सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जिनमें कैप्टन बिक्रम सिंह सालवन, सूबेदार मेजर सुभाष राणा सालवन, अनिल कुमार, कृष्ण कुमार सहित दो अन्य मेंबरों का जिक्र करते हुए इस सेवा भाव के लिए उनका आभार जताया।

आज की सभा में 5 नए मैंबर पहुंचे जिनका जोरदार स्वागत किया गया।आरoएसo पूनिया ने सभा की शुरुआत करने वाले फाऊंडर मैंबर की मेहनत ओर सैनिकों के प्रति, उनके परिवारों के प्रति उनकी सोच के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उनकी इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए सभी से निवेदन किया।

अंत में सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने मिटिंग में पहुँचे सभी सैनिकों का धन्यवाद करते हुए बताया कि हम सैनिक हैं। देश के प्रति समाज के प्रति हमारी भावना सदैव अच्छी रहती है। हम अपने सैनिक भाइयों के हकों की लड़ाई सभ्यता पूर्वक लड़ने में सक्षम हैं। अगर किसी साथी को किसी भी तरह की जरूरत है तो निसंकोच बताएं। सभी मिलकर डटकर उस समस्या का समाधान करेंगे। हर महीने के दूसरे रविवार को होने वाली पूर्व सैनिक सभा की मीटिंग में अवश्य पहुंचे। आज की इस मीटिंग में भारी संख्या में पूर्व सैनिक पहुंचे।

Advertisement
Share This Article