Modi Cabinet Meeting: शपथ के बाद एक्शन में पीएम मोदी, बुलाई कैबिनेट की बैठक, लिए जा सकते है बड़े फैसले

Advertisement

नई दिल्ली : Modi Cabinet Meeting: नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप से शपथ ली। नरेंद्र मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरों को मौका दिया गया है। इनमें से 11 गैर भाजपाई भी हैं। शपथ लेने के बाद ही पीएम मोदी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी ने आज शाम को अपने तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इससे पहले मंत्रियों के पोर्टफोलियो का ऐलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो इस बार पीएम मोदी विकसित भारत मिशन और मोदी की गारंटी को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों को उनके विभाग देंगे। वहीं सभी की नजर सीसीएस के मंत्रियों पर हैं यानी मोदी सरकार में टॉप फोर कौन मंत्री होगा।

इन 30 कैबिनेट मंत्री ने ली शपथ

Modi Cabinet Meeting:  1. राजनाथ सिंह 2. अमित शाह 3. नितिन रमेश गडकरी 4. निर्मला सीतारमण 5. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर 6. जगत प्रकाश नड्डा 7, शिवराज सिंह चौहान 8. मनोहर लाल (खट्टर) 9. एचडी कुमार स्वामी 10. पीयूष वेदप्रकाश गोयल 11. धर्मेन्द्र प्रधान 12. जीतनराम मांझी 13. राजीव रंजन सिंह ललन सिंह 14. सर्वानंद सोनोवाल 15. डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक 16. के.राममोहन नायडू 17. प्रह्लाद जोशी 18. जुएल उरांव 19. गिरिराज सिंह 20. अश्वनी वैष्णव 21. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया 22. भूपेंद्र यादव 23. गजेंद्र सिंह शेखावत 24. अन्नपूर्णा देवी 25. किरन रिजिजू 26. हरदीप सिंह पुरी 27. डॉ. मनसुख मांडविया 28. गंगापुरम किशन रेड्डी 29. चिराग पासवान 30. सीआर पाटिल।

5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने ली शपथ

Modi Cabinet Meeting:  राव इंद्रजीत सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रताप राव गनपत राव जाधव और जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली।

36 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

Modi Cabinet Meeting:  जितिन प्रसाद, श्रीपद नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वो सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगम , अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण निषाद, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमूबेन बांभनिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गरिटा ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *