रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव ने की।
🔹 विद्यालय संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा
बैठक में परिसर अंतर्गत प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।
इस दौरान निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई—
- शाला प्रवेशोत्सव एवं पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा
- नवीन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन
- 21 जून को योग दिवस आयोजन की तैयारी
- वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान
- यूडाइस, ऑनलाइन उपस्थिति एवं पुस्तक/गणवेश वितरण
- विद्यार्थियों के स्तर आकलन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता
- मध्याह्न भोजन, प्रार्थना सभा एवं अनुशासन व्यवस्था
- परीक्षा परिणाम सुधार एवं पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण करना
- पुस्तकालय, छात्रवृत्ति एवं टीएलएम निर्माण
🔹 शिक्षण गुणवत्ता और अनुशासन पर जोर
बैठक में शिक्षकों को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम, नियमित दैनंदिनी लेखन, पाठ्य सहगामी गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
साथ ही शिक्षकों से निष्ठापूर्वक कार्य करने, शालेय अनुशासन बनाए रखने और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
🔹 अधिकारियों ने दिए मार्गदर्शन
संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सन्नी खांडे ने व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की, वहीं प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को प्रेरित करते हुए विद्यालय की गुणवत्ता सुधार पर बल दिया।
🔹 बैठक का समापन
अंत में प्राचार्य श्री नामदेव द्वारा सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बैठक का समापन किया गया।



