Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी की है।
रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है और कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बिलासपुर गुरुवार को सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों में बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर के लालपुर इलाके में 43.5 डिग्री और माना एयरपोर्ट में 43.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज हुआ।
रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई शहरों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखाई दिया। दोपहर के समय सड़कें काफी खाली नजर आईं और बाजारों में भीड़ कम रही।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी का असर बिजली खपत और पानी की मांग पर भी दिखाई देने लगा है।
/bansal-news/media/post_attachments/8bbb4517-bc2.png)
मौसम विभाग के अनुसार 22 मई से 27 मई तक प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा। इस दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 4 दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है।
22 और 23 मई को दिन के साथ रात में भी गर्मी ज्यादा महसूस होगी। रायपुर और आसपास के इलाकों में रात का तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है।
वहीं 24 से 27 मई तक भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज चमक और तेज हवा की संभावना बनी रहेगी।
Sign in to your account