थाना पामेड़ और कोबरा 208 की संयुक्त कार्रवाई, जीड़पल्ली के जंगलों में सर्चिंग के दौरान मिला हथियारों का छिपा हुआ डम्प।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ और कोबरा 208 की संयुक्त टीम ने जीड़पल्ली के जंगलों में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प को बरामद किया है। तलाशी के दौरान टीम को 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 बीजीएल सेल मिले हैं।
सर्चिंग के दौरान मिला माओवादियों का डम्प
माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी अभियान के दौरान संयुक्त टीम जीड़पल्ली के जंगलों में पहुंची, जहां पहले से छिपाकर रखे गए माओवादी डम्प का पता चला।
2 बीजीएल लॉन्चर और 36 बीजीएल सेल बरामद
सुरक्षा बलों ने डम्प की तलाशी ली तो उसमें से 2 नग बीजीएल लॉन्चर और 36 नग बीजीएल सेल बरामद हुए। हथियारों और विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया गया है। यह पूरी कार्रवाई बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में की गई।
