उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण का बड़ा खुलासा: 265 एकड़ जंगल उजड़ा, लाखों पेड़ों की कटाई, 166 पर कार्रवाई

By
Advertisement
Advertisement
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन भूमि पर कब्जे का खुलासा करते हुए 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पीओआर दर्ज किया है और सभी को बेदखली के नोटिस जारी किए गए हैं।
धमतरी। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। वन विभाग ने 265 एकड़ (करीब 106 हेक्टेयर) सघन वन भूमि पर कब्जे का खुलासा करते हुए 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण (पीओआर) दर्ज किया है और सभी को बेदखली के नोटिस जारी किए गए हैं।जांच में सामने आया कि ग्राम जैतपुरी के लोगों ने पिछले 15 वर्षों में सुनियोजित तरीके से जंगल की कटाई कर कब्जा किया। वर्ष 2011 में जहां 45 हेक्टेयर में अतिक्रमण था, वहीं अब यह बढ़कर 116 हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

felling of trees

1 लाख पेड़ों की गई कटाई 
वन विभाग के अनुसार, इसरो की सैटेलाइट इमेजरी और हाई-रिजोल्यूशन ड्रोन सर्वे से पूरे क्षेत्र का विश्लेषण किया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि पहले जहां प्रति हेक्टेयर लगभग 1000 पेड़ थे, अब यह घटकर 25 से 50 रह गए हैं। अनुमानतः करीब 1 लाख पेड़ों की कटाई की गई है।

आरोपियों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई 
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को अटैच किया जाएगा। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत 7 वर्ष और लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के तहत 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

The forest was cleared

अतिक्रमण हटाकर किया जायेगा पौधरोपण 
यह क्षेत्र महानदी के उद्गम से जुड़ा संवेदनशील इलाका है, जहां अतिक्रमण हटाकर पौधरोपण और भूजल संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों में टाइगर रिजर्व प्रबंधन 850 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा चुका है।

Advertisement
Share This Article