जगदलपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर : मुखबिर की सूचना पर मेटगुड़ा डोंगरी में पुलिस की रेड कार्रवाई
जगदलपुर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र के मेटगुड़ा डोंगरी का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने 21 वर्षीय आकाश पोया, निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर और 42 वर्षीय राड्रिक सोमा, निवासी मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार किया।

96 हजार रुपये कीमत की 240 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल Pyeevon Spas Plus Tramadol HCL के 30 पत्ते, कुल 240 नग बरामद किए गए। बरामद नशीली कैप्सूल की अनुमानित कीमत करीब 96 हजार रुपये बताई गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान जारी
बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article