SIR में बड़ी चूक! पूर्व महापौर अंबिका यदु के जेंडर कॉलम में महिला की जगह पुरुष दर्ज

Advertisement

मतदाता सूची में दर्ज जानकारी को लेकर उठे सवाल, दस्तावेजों के सत्यापन और BLO की कार्यप्रणाली पर चर्चा

रायपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के बीच पूर्व महापौर अंबिका यदु से जुड़ी एक कथित त्रुटि सामने आई है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में उनके नाम के साथ जेंडर कॉलम में महिला की जगह पुरुष दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस गड़बड़ी को लेकर दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

नाम और अन्य जानकारियां सही, जेंडर कॉलम में गलती

चुनाव आयोग में दर्ज जानकारी के अनुसार, पूर्व महापौर का नाम अंबिका यदु और उनके रिश्तेदार का नाम चेतराम यदु दर्ज है। रिकॉर्ड में उनकी उम्र 60 वर्ष तथा संसदीय क्षेत्र के स्थान पर रायपुर, छत्तीसगढ़ का उल्लेख है। उपलब्ध विवरण के मुताबिक, अन्य जानकारियों के साथ जेंडर कॉलम में महिला के बजाय पुरुष दर्ज किया गया है।

सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

मतदाता सूची में नाम, उम्र और अन्य विवरणों के सत्यापन के साथ लिंग संबंधी जानकारी की शुद्धता भी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में यदि रिकॉर्ड में महिला की जगह पुरुष दर्ज हुआ है, तो यह त्रुटि सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती है।

Share This Article