रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का तगड़ा एक्शन: ऑनलाइन सट्टा और जुआ पर बड़ा प्रहार, 9 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर खरसिया और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लाखों की संपत्ति जब्त

7 अप्रैल को रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में खरसिया और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग रेड कर कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।


खरसिया में मोबाइल से क्रिकेट सट्टा चलाते किशोर पर कार्रवाई, खाईवाल रवि राठौर फरार

खरसिया चौकी पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक 17 साल 6 माह के किशोर को पकड़ा, जो मोबाइल के जरिए क्रिकेट सट्टा नोट कर रहा था
तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल फोन, नकद 3,300 रुपये और बाइक बरामद की गई।

मोबाइल जांच में व्हाट्सएप ग्रुप, फोनपे ट्रांजैक्शन लिंक और सट्टा आईडी-पासवर्ड जैसे डिजिटल सबूत मिले। पूछताछ में सामने आया कि वह सट्टा खाईवाल रवि राठौर के लिए काम कर रहा था, जो फिलहाल फरार है।
इस कार्रवाई में करीब 1,13,000 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।


कोतरारोड़ में जुआ फड़ पर रेड, 8 जुआरी गिरफ्तार; नकद, मोबाइल और 5 बाइक जब्त

कोतवाली और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने चूना भट्ठी कोतरारोड़ क्षेत्र में छापा मारकर जुआ फड़ पर कार्रवाई की।

मौके से 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उनके पास से 9,020 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और 5 मोटरसाइकिल जब्त की है।

सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस की सतत कार्रवाई से सट्टा-जुआ नेटवर्क पर दबाव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा-जुआ नेटवर्क पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद कई सक्रिय नेटवर्क पर दबाव बढ़ गया है।


एसएसपी का सख्त संदेश—जिले में जीरो टॉलरेंस नीति लागू

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि
“ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ और सट्टा के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अपराध में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”

Share This Article