कोटमीकला हत्याकांड का बड़ा खुलासा, झारखंड–बिहार गैंग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद

Advertisement
Advertisement

दिनांक 26.05.2026 को साप्ताहिक हाट बाजार कोटमीकला में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी से लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या किये जाने की गंभीर घटना घटित हुई थी जिस पर थाना पेण्ड्रा का अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 103, 309(6), 313, 3(5) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया। घटना के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के अपराधियों के धरपकड़ हेतु विस्तृत निर्देश दिया गया था। घटना पश्चात पुलिस के अलग-अलग टीम बनाकर अपराधियों की पतासाजी प्रारंम्भ किया गया । प्रकरण के आरोपियों के पतासाजी हेतु रेंज बिलासपुर के सभी समीपवर्ती जिलों की पुलिस टीम तत्परता से लगी हुई थी। विवेचना के दौरान प्राप्त तकनिकी साक्ष्य, मुखबीर सूचना एवं संदेहीयों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए मामले के सभी आरोपिंयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों के द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किया गया है।
मुख्य आरोपी खुशीराम साहु निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर ने बिहार/झारखण्ड राज्य के अपने परिचित राहुल उर्फ मनीष मंडल, राजू उर्फ सरगुन उर्फ सुजीत, संतोष कुमार दास और अपने भतीजे राजाराम साहू के साथ मिलकर साप्ताहिक हाट बाजार में सोना-चांदी के व्यापारियों की जानकारी एक़ित्रत कर लूट की घटनाकारित किया जाना स्वीकार किया है। घटना के पूर्व दिनांक 23.05.2026 को आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल अपने साथी राजू उर्फ सरगुन उर्फ सुजीत, संतोष कुमार दास के साथ खुशीराम साहू के घर बिटकुला पहुंचा था, जंहा आरोपियों ने घटना की विस्तृत योजना बनाकर चौकी कोटमीकला क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर दिनांक 26.05.2026 पहुंचे तथा कोटमी बाजार में ज्वेलरी व्यापारी की गतिविधीयों पर नजर रख रहे थे।

दिनांक 26.05.2026 दिन मंगलवार को शाम करीब 07.00 बजे ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर राहुल उर्फ मनीष मंडल के द्वारा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या अवैध हथियार से गोली चलाकर कर दिया था और अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप सोनी से सोना चांदी लूटकर सभी फरार हो गये थे। ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिनको कोटमीकला चौकी की पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया था। घटना स्थल से फरार होने के बाद आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल और संतोष कुमार दास रास्ता भटक जाने की वजह से बोदरापारा तिलोरा के पहाड़ी (टेकरी) में रात बिताये थे,

आरोपी राजू उर्फ सरगुन उर्फ सुजीत, खुशीराम साहू और गया राम रजक के साथ उसके मोटर सायकल में बैठकर गया राम रजक के घर चला गया था। रात बीत जाने बाद दिनांक 27.05.2026 के सुबह राहुल उर्फ मनीष मंडल द्वारा फोन के माध्यम से खुशीराम साहू से संपर्क किया गया था, संपर्क होने पश्चात खुशीराम साहू, राजू और गया राम रजक तीनों राहुल और संतोष को लेने बोदरापारा तिलोरा के टेकरी में गये थे। बोदरापारा तिलोरा के टेकरी में इन आरोपियों के द्वारा लूट में प्राप्त सोना चांदी को निकालकर अन्य डिब्बे झिल्ली इत्यादि को जला दिया गया था और अन्य वस्तुओं को छिपा दिया गया था। आरोपियों के द्वारा देवरीखुर्द में गया प्रसाद रजक के घर लूटे गये आभूषणों का आपस में बंटवारा किया गया। आभूषणों का बंटवारा करने के बाद दिनांक 27.05.2026 को ही सभी आरोपी अपने-अपने लूट का हिस्सा लेकर दो मोटर सायकल से देवरीखुर्द से बस्तीबगरा चले गये थे।

आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल, राजू और संतोष ये तीनों बोदरापारा से बस लेकर और आगे ट्रेन से वापस झारखण्ड फरार हो गये थे। अन्य आरोपी खुशीराम साहू के द्वारा अपने दामाद श्रेयांश शुक्ला को कॉल कर बस्तीबगरा बुलाया था जिसे लूट का कुछ हिस्सा देकर वहॉं से रवाना कर दिया था और स्वयं अपने मोटर सायकल से बिटकुला (सीपत) रवाना हो गया था। आरोपी खुशीराम साहू एवं गया प्रसाद रजक द्वारा घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, 02 राऊण्ड जिंदा कारतूस तथा लूट का आभूषणों का हिस्सा टेकरी में छुपाकर रखा गया था जिसे आरोपियों के निशानदेही पर जप्त किया गया है। आरोपी राजाराम साहू और खुशीराम साहू की निशानदेही पर लूट के आभूषणों का कुछ हिस्सा ग्राम बिटकुला के समीप रेलवे ट्रेक के पास नाले के पास से बरामद किया गया है। आरोपी राहुल को जिला बांका (बिहार) से, आरोपी राजू को कठचातर, रजौन बिहार से, और आरोपी संतोष दास को जिला गोड्डा (झारखण्ड) से पकड़ा गया है। आरोपी राहुल के कब्जे से लूट के आभूषण के कुछ मात्रा और अन्य सामग्री आरोपी संतोष कुमार दास के कब्जे से एक नग कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अन्य सामग्री और आरोपी राजू के कब्जे से घटना के समय प्रयुक्त कीपेड मोबाईल को जप्त किया गया है। घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:-
01. खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला- बिलासपुर (छ0ग0)
02. राजाराम साहू पिता स्व0 मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ0ग0)
03. गया प्रसाद रजक पिता स्व0 आयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौ0पे0म0 (छ0ग0)
04. मनीष मंडल उर्फ राहुल पिता बतेश्वर मंडल निवासी विजयनगर थाना और जिला बांका (बिहार) (जिला बांका राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 05 मामलों का आरोपी)
05. सुजीत कुमार उर्फ सरगुन कुमार उर्फ राजू दास पिता अशोक दास निवासी कठचातर थारा रजौन जिला बांका, (बिहार) (जिला बांका एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 09 मामलों का आरोपी)
06. संतोष कुमार दास पिता बाबूलाल रविदास निवासी कोरियाना थाना और जिला गोड्डा (झारखण्ड) (जिला कोडरामा एवं जिला गोड्डा राज्य बिहार में पूर्व में घटित लूट, चोरी के कुल 05 मामलों का आरोपी)
07. श्रेयांश शुक्ला पिता स्व0 सुनील कुमार शुक्ला निवासी बलौदा, थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

बरामद सामाग्री:-
01. घटना में प्रयुक्त 02 नग देशी कट्टा, 04 नग जिंदा कारतूस और एक खोखा।
02. लूटे गये आभूषण सोना कुल 40 ग्राम, चांदी 04 किलो 480 ग्राम।
03. घटना में प्रयुक्त मोबाईल- 07 नग।
04. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल- 02 नग।
05. घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार- 01 नग।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में श्री अविनाश मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम, श्री राजेश देवांगन, एसडीओपी मरवाही, श्री श्याम सिदार, एसडीओपी पेण्ड्रा, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी साइबर थाना बिलासपुर, निरीक्षक अंजना केरकट्टा थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक सनीप रात्रे थाना गौरेला, निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह थाना मरवाही, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य ACCU बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय वारे थाना गौरेला, उप निरीक्षक सतैन्द्र पुरी गोस्वामी,साइबर सेल मुंगेली, उप निरीक्षक सनत मात्रे थाना गौरेला, उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर थाना प्रभारी पेन्ड्रा, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना अजाक,उप निरीक्षक राम निवास राठौर चौकी प्रभारी कोटमीकला, सउनि नवीन मिश्रा चौकी प्रभारी सिवनी, सउनि अनुज डहरिया, चौकी प्रभारी कोडगार एवं सउनि मनोज हनोतिया, साइबर सेल प्रभारी जीपीएम, जिला साइबर सेल मुंगेली, ACCU बिलासपुर तथा बिलासपुर रेंज की विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Advertisement
Share This Article