📊 Post Views: 13 Views
15वें वित्त आयोग के तहत राज्य के नगरीय निकायों को लगभग 194.93 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस फंड से प्रदेश के 139 शहरों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सुधार के काम तेज किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों के विकास को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी वित्तीय मदद जारी की है। 15वें वित्त आयोग के तहत राज्य के नगरीय निकायों को लगभग 194.93 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस फंड से प्रदेश के 139 शहरों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सुधार के काम तेज किए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, इस राशि का बड़ा हिस्सा पेयजल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों पर खर्च किया जाएगा। करीब 116.96 करोड़ रुपये टाइड ग्रांट के रूप में मिले हैं, जिनका उपयोग मुख्य रूप से शुद्ध पेयजल आपूर्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने में किया जाएगा। इससे शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
📊 Post Views: 13 Views

