“ऑपरेशन प्रहार” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहनों से 14 टन कबाड़ जब्त

By
Advertisement
Advertisement

पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक पर नाकेबंदी कर पकड़ा अवैध कबाड़ परिवहन, 31 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

रायगढ़, 10 मई। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों, चोरी के माल की खरीदी-बिक्री और अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा कसने रायगढ़ पुलिस लगातार “ऑपरेशन प्रहार” चला रही है। इसी अभियान के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों से 14 टन 700 किलो लोहा और टीना कबाड़ जब्त किया है। कार्रवाई में वाहनों सहित कुल 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

तमनार चौक पर सघन नाकेबंदी के दौरान मिली सफलता

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में 9 मई 2026 को तमनार चौक पर सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धरमजयगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र से अलग-अलग वाहनों में भारी मात्रा में कबाड़ लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है।

चार वाहनों में मिला भारी मात्रा में कबाड़, दस्तावेज नहीं दिखा सके चालक

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चारों वाहनों को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में कबाड़ सामग्री मिली।

पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 04 MR 2867, जिसे चालक पुरूषोत्तम यादव चला रहा था, उसमें करीब 3 टन 700 किलो लोहा और टीना कबाड़ मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 88 हजार 800 रुपये आंकी गई।

माजदा छः चक्का वाहन क्रमांक CG 14 MD 7161, जिसे चालक दीपक राम मांझी चला रहा था, उसमें लगभग 4 टन कबाड़ मिला, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई।

इसी तरह माजदा वाहन क्रमांक CG 04 JD 7747, जिसे पुनवा राम नौरंग चला रहा था, उसमें करीब 3 टन लोहा और टीना कबाड़ पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपये आंकी गई।

वहीं माजदा वाहन क्रमांक CG 11 BM 6416, जिसे चालक किशना सतनामी चला रहा था, उसमें करीब 4 टन कबाड़ मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये बताई गई।

चोरी अथवा संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर की गई कार्रवाई

पुलिस ने जब चारों चालकों से कबाड़ परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, तो कोई भी चालक संतोषजनक जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद चोरी अथवा संदिग्ध संपत्ति होने के संदेह पर थाना पूंजीपथरा में आरोपियों के खिलाफ धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई में पुरूषोत्तम यादव निवासी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़, दीपक राम मांझी निवासी पालीडीह थाना पत्थलगांव जिला जशपुर, पुनवा राम नौरंग निवासी कुटराबोर थाना जैजैपुर जिला सक्ती तथा किशना सतनामी निवासी नंदेली भांठा थाना सक्ती जिला सक्ती के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार नजर — एसएसपी शशि मोहन सिंह

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के माल, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध संपत्ति के परिवहन पर रायगढ़ police लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उद्योगों, व्यापारियों और आम नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Advertisement
Share This Article