डीआरजी बीजापुर एवं थाना नैमेड़ की बड़ी कार्यवाही, 72 घंटे के भीतर माओवादी आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read
Advertisement

कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल 01 लाख के ईनामी माओवादी मोसला जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 02 माओवादी गिरफ्तार

माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 08/12/2024 को डीआरजी बीजापुर और थाना नैमेड़ की संयुक्त टीम मोसला-दुरधा क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकली।

अभियान के दौरान सूचना के आधार पर मोसला-दुरधा के जंगल में कार्रवाई की गई, जिसमें दिनांक 05/12/2024 को कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल 1 लाख के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार माओवादी:

1. सन्नू कोरसा उर्फ गुट्टा

पद: मोसला जनताना सरकार अध्यक्ष

पिता: सोमारू

आयु: 45 वर्ष

जाति: मुरिया

निवासी: तालाबपारा, मोसला, थाना नैमेड़


2. पंडरू उरसा

पद: जनमिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर

पिता: आयतु

आयु: 35 वर्ष

निवासी: सरपंचपारा, मोसला, थाना नैमेड़


प्राप्त जानकारी:

गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य माओवादियों की जानकारी प्राप्त हुई है। इनकी तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आगे की कार्रवाई:

गिरफ्तार माओवादियों के खिलाफ थाना नैमेड़ में वैधानिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, बीजापुर में प्रस्तुत किया गया।

इस अभियान में सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *