भखारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के खिलाफ तीन जगहों पर छापा, शराब, लाहान और नगदी समेत भारी जब्ती

Advertisement
धमतरी जिले में भखारा पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए तीन जगहों से शराब, लाहान और नगदी सहित भारी जप्ती की।

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। भखारा थाना पुलिस ने कोसमर्रा, कोपेडीह और कोलियारी मोड़ में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबारियों पर नकेल कसी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।कोसमर्रा में 29 पौवा शराब के साथ युवक गिरफ्तार
शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने नया तालाब क्षेत्र में दबिश दी, जहां 19 वर्षीय लेखराम पारधी अवैध देशी शराब बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 29 पौवा देशी शराब और 750 रुपय नगद जप्त किए गए। कुल ₹3,070 की जप्ती करते हुए आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आरोपी लेखराम पारधी
आरोपी लेखराम पारधी

कोपेडीह में अवैध महुआ शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर पुलिस ने कार्रवाई कर 170-180 बोरी लाहान और संचालित भट्ठियों को नष्ट किया। इस कदम से अवैध शराब नेटवर्क में खलबली मच गई है और कई संचालक फरार बताए जा रहे हैं।

अवैध महुआ शराब निर्माण पर कार्रवाई
अवैध महुआ शराब निर्माण पर कार्रवाई

कोलियारी मोड़ में मोटरसाइकिल सवार से 35 पौवा शराब जब्त
घेराबंदी के दौरान पुलिस ने 54 वर्षीय तुलसी राम साहू को पकड़ा। जिसके पास से 35 पौवा शराब, मोटरसाइकिल और नगदी सहित कुल ₹17,800 की जप्ती की गई। आरोपी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आरोपी तुलसी राम साहू
आरोपी तुलसी राम साहू

पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी और कड़ी निगरानी के साथ जारी रहेगा।

Share This Article