महिला कल्याण समाज ने सावन में किया सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। सावन मास के पावन अवसर पर महिला कल्याण समाज द्वारा सोमवार को इंदिरा विहार कॉलोनी स्थित रामेश्वरम शिवालय में सामूहिक रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लेकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन किया।

आयोजन का उद्देश्य महिला कल्याण समाज परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करना था। पूजन के दौरान रुद्राभिषेक, शिव पूजन और भजन-कीर्तन से पूरा शिवालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज की महिलाओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निर्वहन किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में कविता घोष, संतोषी मेहता, सरोज वस्त्रकार, माया राव, सुप्रभा आचार्य, ज्योति उपाध्याय, सीमा दिग्रसकर, किरण वशिष्ठ, कृति गंगाजली, शेफाली घोष, रेखा गुल्ला, माया कापले, सरला शर्मा, सुदर्शन सुनटकीम, सुनीता शाक्य, वंदना राठौर, राखी कोस्ता, सानिया पटेल, दिव्या भौमिक, भानुमति नेता, आभा पांडे, बृहस्पति कश्यप, मौसमी राय, इंदू सिंह, बबीता यादव, बबीता मिश्रा, पुष्पा पटेल, सरिता चौहान, वंदना परिहार, नीति श्रीवास्तव, नागमणि राव, शशि सोनी, माधुरी कौशिक, हिमेश्वरी राठौर, लक्ष्मी टंडन, राधा सिंह एवं ताराबाई गिरी सहित सभी सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसके उपरांत व्रतधारी महिलाओं ने अपना व्रत खोला। इस अवसर पर सभी ने महिला कल्याण समाज परिवार सहित समस्त समाज के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वैदिक श्लोक “सर्वे भवन्तु सुखिनः…” का पाठ कर विश्व शांति, मानव कल्याण और सभी के निरोगी एवं सुखी जीवन की प्रार्थना की।

अंत में महिला कल्याण समाज की सचिव श्रीमती माधुरी तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संवाददाता : अभिषेक कुमार पाण्डेय, जिला संवाददाता, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Advertisement
Share This Article