Leopard Sighting Pendra : भनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement

पेंड्रा। बिलासपुर-गौरेला मुख्य मार्ग पर भनवारटंक के पास देर रात एक तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क किनारे बैठा नजर आया तेंदुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ कुछ समय तक सड़क किनारे शांत बैठा रहा। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने सुरक्षित दूरी से उसका वीडियो बनाया। तेंदुए के दिखाई देने की खबर फैलते ही राहगीरों में सतर्कता बढ़ गई।

जनहानि की कोई सूचना नहीं

अब तक तेंदुए द्वारा किसी व्यक्ति पर हमले या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि रात के समय जंगल से लगे मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें। यदि कहीं वन्यजीव दिखाई दे तो उसके पास न जाएं, उसे परेशान न करें और तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें।

तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Advertisement
Share This Article