छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामशरण सिंह तंवर के नेतृत्व में सोमवार को विभिन्न दलों और संगठनों के पदाधिकारियों ने कोरबा कलेक्टर से जनदर्शन में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पसान मातिन दाई बॉर्डर से जटगा तक सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया।
रामशरण सिंह तंवर ने कहा, “अपने क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करने और उसके लिए लड़ाई लड़ने के लिए किसी पद की जरूरत नहीं है। बिना पद के भी हर नागरिक अपनी समस्या कलेक्टर, मंत्री या मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकता है।”
प्रतिनिधिमंडल को जिला कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया कि 15 दिन के अंदर संबंधित मंत्री द्वारा इस सड़क का उद्घाटन किया जाएगा। ग्रामीणों की मांग है कि गड्ढों से भरी इस सड़क का जल्द निर्माण हो ताकि आवागमन सुगम हो सके।

जनदर्शन में ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हिमांशु पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य सरोज अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष जुबेर खान, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संगीता केसरवानी, बजरंग दल प्रखंड संयोजक विकास पांडे, कांग्रेस महामंत्री जुनैद खान, वरिष्ठ पत्रकार आरिफ खान, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ से प्रमोद पांडे, पूर्व सरपंच सुल्तान अली, पत्रकार जफर खान, युसूफ खान, जगदीश यादव, वार्ड पंच कुमारी साहनी, इब्राहिम खान, कुशल आर्मी से राजेश प्रजापति, मिंटू रजक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रामशरण सिंह तंवर ने बताया कि उनके साथी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार जनदर्शन में जाते रहते हैं और जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाते हैं।


