Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर बधाई दी।
राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय व राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषय पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सुरक्षा बलों और आम जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मजबूत रणनीति ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्णायक बदलाव लाया है।
