कबीरधाम: सीएम देंगे 166 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 55 सड़कें और 12 बड़े पुलों का भूमिपूजन आज

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले को बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चौथा चरण) और पीएम जनमन योजना के तहत जिले में 166 करोड़ रुपए की लागत से 55 सड़कों और 12 वृहद पुलों का वर्चुअल भूमिपूजन किया जाएगा। 

यह कार्यक्रम आज कवर्धा स्थित आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित होगा, जहां से मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़कर निर्माण कार्यों की शुरुआत करेंगे और जनता को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे।

Share This Article