जनपद पंचायत खरसिया को मिला नया सांसद प्रतिनिधि, हितेश द्विवेदी (सोनू महाराज) की नियुक्ति पर शुभकामनाओं का दौर

Advertisement
Advertisement

खरसिया। जनपद पंचायत खरसिया के लिए सांसद प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के ऊर्जावान, कर्मठ एवं लोकप्रिय नेता श्री हितेश द्विवेदी (सोनू महाराज) की नियुक्ति पर क्षेत्रभर में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं जनसेवा की भावना का सम्मान माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए सफल एवं जनहितैषी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने श्री हितेश द्विवेदी (सोनू महाराज) को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनता के प्रति समर्पित कार्यशैली निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद प्रतिनिधि के रूप में वे जनअपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

महेश साहू ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा योग्य, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपना संगठन और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच एवं दूरदर्शी नेतृत्व का परिचायक है।

अंत में उन्होंने ईश्वर से श्री हितेश द्विवेदी (सोनू महाराज) के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य एवं सफल, यशस्वी तथा जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जनपद पंचायत खरसिया विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

Advertisement
Share This Article