जगदलपुर: मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक, अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग; UP समेत कई राज्यों के CM होंगे शामिल

By
Advertisement
Advertisement

अपने 2 दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार की सुबह मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग के माध्यम से विकास, विस्तार व अन्य बातों को लेकर चर्चाएं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री करेंगे। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सोमवार को ही बस्तर पहुंच गए थे, जबकि मंगलवार की सुबह 9:40 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्तर पहुचेंगे।

बता दें कि जगदलपुर के एक निजी होटल में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग होगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अलावा उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इस मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग में काफी मुद्दों को लेकर चर्चाएं की जाएगी। जिनमें सबसे पहले आंतरिक सुरक्षा को लेकर किया जाएगा।

बस्तर नक्सलमुक्त होने के साथ ही अब आंतरिक सुरक्षा के ऊपर फोकस किया जा रहा है। जिसमें बाहरी लोगों से किस प्रकार से सुरक्षा करनी है इस मामले को लेकर भी फोकस किया गया है। साथ ही आपसी समन्वयक को देखा जा रहा है कि किस प्रकार से 3 राज्यों में आपसी सहमति से कोडिनेट किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय विकास पर अब ध्यान दिया जाएगा। जिससे कि क्षेत्र के पर्यटन स्थल से लेकर यहां की धरोहर, विरासत आदि को किस प्रकार से संजोना है। उसपर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन सबके अलावा आपसी सहयोग भी देखा जा रहा है।

फिलहाल मंगलवार की सुबह जब 10 बजे के लगभग उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगदलपुर पहुचेंगे तो उसके बाद निजी होटल में चलने वाले इस मध्य क्षेत्रीय विकास परिषद की हाई लेवल की मीटिंग पर सभी की नजर रहेगी। इस दौरान काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी किया गया है। इन 4 बड़े मुद्दों के अलावा अन्य मुद्दों को भी लेकर बैठक में चर्चाएं की जाएगी। 

Advertisement
Share This Article