Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार हाइवा और बाइक में भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कोंडागांव जिले के बनियागाव में रविवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने सामने से आ रही एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में जहां बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद से हाइवा चालक मौके से फरार हो गया, घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव जिले के बनियागाव नेशनल हाईवे 30 पर हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार हाइवा की बाइक के साथ टक्कर हो गई, इस घटना में बाइक सवार युवक व पीछे बैठी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलों को आसपास के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। जहां पर दोनों घायलों की हालत नाजुक बताया जा रहा है। वहीं, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद हाइवा वाहन लेकर फरार हो गया, पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *