दुकानदार के घर में घुसकर दबंगई, मारपीट में महिला गंभीर घायल; रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप

By
Advertisement
Advertisement

माधौगढ़। माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम छुटका की खोड़-अतरौली में दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। किराना दुकानदार से पैसे मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में बीच-बचाव करने आई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

गुटखा के पैसे मांगने पर भड़का आरोपी

पीड़ित मुन्नालाल पुत्र राजधर के अनुसार, 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे गांव निवासी रूस्तम सिंह उसकी दुकान पर गुटखा लेने आया था। पैसे मांगने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

घर में घुसकर की मारपीट

पीड़ित के मुताबिक जान बचाने के लिए वह घर के अंदर चला गया, लेकिन आरोपी जबरन घर में घुस आया और गला पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बचाने आई पत्नी का कूल्हा टूटा

शोर सुनकर बचाने आई पत्नी केशकली को भी आरोपी ने बेरहमी से पीटा और जमीन पर पटक दिया। इससे उसके कूल्हे में गंभीर चोट आई। आसपास के लोग जुटते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप

पीड़ित ने अगले दिन थाना रेंढर में शिकायत दी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया है। साथ ही घायल महिला का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराए जाने की बात कही गई है।

न्याय की मांग

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की है।

Advertisement
Share This Article