आईटीआई जगदलपुर के प्रशिक्षणार्थियों का नवाचार-स्क्रेप से बनाया ‘इंडिया’ का आकर्षक नक्शा

By
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर, 25 फरवरी 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर के व्यवसाय वेल्डर के प्रशिक्षणार्थियों ने नवाचार और कुशल प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रशिक्षणार्थियों ने संस्था के फिटर व्यवसाय के प्रायोगिक परीक्षा उपरांत निकले अनुपयोगी लोहे के स्क्रेप का रचनात्मक उपयोग करते हुए भारत का आकर्षक नक्शा तैयार किया है।

इस रचनात्मक कार्य में संस्था के प्राचार्य सह संयुक्त संचालक श्री परमेश्वर ईड़पाचे, वेल्डर व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी श्री पीएस बारिक तथा फिटर व्यवसाय के प्रशिक्षण अधिकारी श्री कन्हैयालाल नायक का मार्गदर्शन एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा।

प्राचार्य सह संयुक्त संचालक श्री ईड़पाचे ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के नवाचार से न केवल तकनीकी दक्षता बढ़ती है, बल्कि संसाधनों के बेहतर उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी मिलता है।

उल्लेखनीय है कि तैयार किया गया इंडिया का नक्शा वर्तमान में संस्था परिसर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इससे पूर्व भी संस्था परिसर में पहाड़ी मैना का मॉडल तैयार किया जा चुका है, जो प्रशिक्षणार्थियों की रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल का प्रमाण है।

Advertisement
Share This Article