इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Advertisement

नई दिल्ली। विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में लगभग 160 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 579 के एक इंजन में खराबी आ गई थी। इसके चलते इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुबह 10:39 बजे ‘पूर्ण आपातकाल’ घोषित किया गया।

बताया जा रहा है कि विमान बोइंग 737 था। पायलट की सतर्कता और एयरपोर्ट अधिकारियों की तत्परता के चलते फ्लाइट ने सुबह करीब 10:59 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर ली।

एयरपोर्ट पर पहले से ही आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया था, जिससे किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है। एयरलाइन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article