अभिषेक कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर, बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने वाली ट्रेनों की नई टाइमिंग 13 सितंबर से लागू, यात्रा से पहले NTES/139 पर समय जरूर जांचें
बिलासपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरी एवं भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली कुछ ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर गुजरने वाली कुल 10 ट्रेनों पर पड़ेगा।
रेलवे के अनुसार संशोधित समय केवल पुरी और भुवनेश्वर के अंतिम गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के समय के लिए लागू होगा। रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पुरी पहुंचने वाली 9 ट्रेनों की बदली टाइमिंग
18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
14 सितंबर से पुरी पहुंचने का समय सुबह 3:25 बजे से बढ़ाकर 3:35 बजे किया गया है।
20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस
14 सितंबर से ट्रेन अब सुबह 10:00 बजे के बजाय 10:45 बजे पुरी पहुंचेगी।
20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस
16 सितंबर से आगमन समय शाम 6:45 बजे के बजाय 7:00 बजे रहेगा।
12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस
15 सितंबर से पुरी पहुंचने का समय सुबह 6:35 बजे से बदलकर 6:45 बजे किया गया है।
20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस
13 सितंबर से ट्रेन सुबह 6:40 बजे के स्थान पर 6:45 बजे पुरी पहुंचेगी।
12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस
14 सितंबर से आगमन समय सुबह 8:05 बजे से बढ़ाकर 8:35 बजे किया गया है।
20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस
17 सितंबर से ट्रेन दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:05 बजे पुरी पहुंचेगी।
22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस
16 सितंबर से पुरी पहुंचने का समय दोपहर 2:40 बजे से बदलकर 3:05 बजे होगा।
12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस
13 सितंबर से ट्रेन दोपहर 2:40 बजे के स्थान पर 3:05 बजे पुरी पहुंचेगी।
भुवनेश्वर जाने वाली ट्रेन का भी बदला समय
12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
13 सितंबर से भुवनेश्वर पहुंचने का समय सुबह 7:00 बजे के बजाय 7:15 बजे निर्धारित किया गया है।
यात्रियों के लिए रेलवे की जरूरी सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के संशोधित आगमन समय की पुष्टि आधिकारिक रेलवे पूछताछ प्रणाली NTES या हेल्पलाइन 139 के माध्यम से जरूर कर लें। खासतौर पर पुरी और भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों को बदले हुए अंतिम स्टेशन के समय का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
