यात्रियों को मिली तत्काल राहत, चक्रधरपुर मंडल में चौथी रेल लाइन के काम से 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक ओर राहत दी है, तो दूसरी ओर नवंबर की शुरुआत में होने वाले रेल लाइन निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की सूचना जारी की है। वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जा रहा है। वहीं चक्रधरपुर मंडल में चौथी रेल लाइन की कमीशनिंग और यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
शालीमार-LTT एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच
यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
- 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 3 और 4 सितंबर 2026 को अतिरिक्त स्लीपर कोच के साथ चलेगी।
- 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 5 और 6 सितंबर 2026 को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इससे इन तारीखों में यात्रा करने वाले वेटिंग लिस्ट यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।
चक्रधरपुर मंडल में रेल लाइन का महत्वपूर्ण काम
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग तथा बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन की कमीशनिंग का कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए 1 और 2 नवंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 3 नवंबर 2026 को नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा।
सुरक्षित रेल परिचालन और निर्माण कार्य को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
1 से 3 नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस
31 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस
2 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी।
17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस
2 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी।
17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस
5 नवंबर 2026 को रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
रेलवे ने 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को 2 नवंबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब के रास्ते संचालित होगी।
इसी तरह 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी 2 नवंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसका मार्ग ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक होकर रहेगा।
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग और समय-सारिणी की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग कर सकते हैं।
रिपोर्टर
अभिषेक कुमार पाण्डेय
बिलासपुर, छत्तीसगढ़




