जीपीएम में कांग्रेस की अहम बैठक राष्ट्रीय सचिव जेरिता लेतफलांग  ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

By
Advertisement
Advertisement

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी जेरिता लेतफलांग के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कमेटी जीपीएम की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय केशव गार्डन रॉयल पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक कार्यकारिणी एवं मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जेरिता लेतफलांग  ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करें। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।कांग्रेस में पद लेकर बैठे निष्क्रिय पदाधिकारियों को काम करने अथवा पद छोड़ने की बात कही तथा पार्टी के अनुशासन पर जोर दिया बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमती भानु ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और जिले में कांग्रेस पार्टी की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज बनकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और सभी को मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते नारायण शर्मा, राकेश मसीह, अमोल पाठक, रमेश साहू, मालती वाकरे  अनिता टिमोथी तथा लालचंद सोनवानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने की बात कही। बैठक का संचालन पुष्पराज सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन राकेश मसीह ने किया  कार्यक्रम में जिले भर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अंत में सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ख़ुशबू केशरवानी ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभाव होकर प्रवेश किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, राकेश मसीह, रमेश साहू, मुद्रिका सर्राटी हरीश राय, गुलाब राज, नारायण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, बलबीर सिंह क़रसायल, दया वाकरे, मूलचंद कुशराम वीरेंद्र सिंह बघेल, आलोक शुक्ला, रियांश सोनी नितेश साहू,अमोल पाठक, पवन केशरी शिवांश दुबे सुफियान अंसारी,संतोष मरावी राहुल नागेश रामरतन पेन्द्रो अमित सोनी चंद्रभान मरावी, शैलेंद्र यादव विनय चौबे, रेखा तिवारी,

सुनीता तीमोंथी, मदन सोनी, मोती चंद जैन, मालती वाकरे, खुशबू केसरवानी मंजू सिंह, श्वेता मिश्रा, गिरिजा रानी पोटाम, सुमित्रा साहू, कृष्णा पटेल मुद्रिका सिंह ,बाला कश्यप, लालचंद सोनवानी, आशीष अग्रवाल, यश शर्मा, निलेश गुर्जर,जानकी खुसरो, अवधेश गुर्जर, मूलचंद कुशराम, शंकर सिंह कंवर, लालबहादुर सिंह, शुलेंद्र यादव हेमनाथ सर्राती संतोष मलेय्या, बलदेव यादव शांति पोर्ते, अमित कुमार सोनी, अनुज ताम्रकार, मोहम्मद सद्दाम,सेमलाल रघुवंशी, रवि राय, निलेश गुर्जर, तेज राजपूत गदेश मार्को भूरा यादव सुंदर सिंह दादूराम सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

बॉक्स मैटर- कार्यक्रम के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी जेरिता लेतफलांग  जी की उपस्थिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़े दामो के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया ।

Advertisement
Share This Article