बावनकेरा चौक के पास ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, कार सवार सभी लोग राजनांदगांव जिले के एक ही परिवार के बताए जा रहे
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में झलप स्थित बावनकेरा चौक के पास भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जा घुसी।
ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा झलप के बावनकेरा चौक के पास हुआ। कार में सवार लोग राजनांदगांव जिले के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक चालक वाहन लेकर फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पटेवा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के कारणों और फरार ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


