हिमांशु पाण्डेय बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कोरबा पसान के युवाओं में उत्साह

By
Advertisement
Advertisement

कोरबा पसान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कोरबा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है इस घोषणा में पसान क्षेत्र के युवा नेता हिमांशु पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव प्रदेश महामंत्री संगठन पवन सहाय की सहमति तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबा गोपाल मोदी ने यह नियुक्ति सूची जारी की है

यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई है नई जिम्मेदारी में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है ताकि संगठन और अधिक मजबूत बनाया जा सके इसी क्रम में पसान निवासी हिमांशु पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है संगठन में लंबे समय से सक्रिय हिमांशु पाण्डेय भाजपा के विचारधारा को मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पसान और आसपास के क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिमांशु पाण्डेय के नेतृत्व में युवा मोर्चा कोरबा जिले में और अधिक सक्रियता के साथ काम करेगा हिमांशु पाण्डेय ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है

उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा साथ ही भाजपा की नीतियों और योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा संगठन के कार्यों को मजबूत करने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे

Advertisement
Share This Article