गौरेला, पेंड्रा रोड। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ तहसील पेंड्रा रोड के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन पर कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गौरेला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
पेंशनर्स संघ द्वारा आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में पेंशनर साथी उपस्थित हुए। सभा की शुरुआत श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात स्व. अग्रवाल जी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौनधारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने स्व. डीपी अग्रवाल जी के कृतित्व और जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डीपी अग्रवाल जी सभी के लिए “काका” के नाम से स्नेह के प्रतीक थे। वे सदैव पेंशनर्स के हितों के लिए संघर्ष करते रहे और संगठन को मजबूती प्रदान की। उनके निधन से पेंशनर्स समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
*पेंशनर्स संघ के प्रथम अध्यक्ष द्वारका प्रसाद अग्रवाल को गौरेला में भावभीनी श्रद्धांजलि*
*गौरेला, पेंड्रा रोड*। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ तहसील पेंड्रा रोड के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल जी के आकस्मिक निधन पर कन्या पूर्व माध्यमिक शाला गौरेला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
पेंशनर्स संघ द्वारा आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में पेंशनर साथी उपस्थित हुए। सभा की शुरुआत श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात स्व. अग्रवाल जी की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौनधारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने स्व. डीपी अग्रवाल जी के कृतित्व और जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डीपी अग्रवाल जी सभी के लिए “काका” के नाम से स्नेह के प्रतीक थे। वे सदैव पेंशनर्स के हितों के लिए संघर्ष करते रहे और संगठन को मजबूती प्रदान की। उनके निधन से पेंशनर्स समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
स्व. अग्रवाल जी का निधन विगत मंगलवार को आकस्मिक रूप से हो गया था।
इस श्रद्धांजलि सभा में मोहम्मद हसन, अनुपम मैथ्यू, एसके वर्मा, प्रकाश चंद्र नामदेव, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, आर के शर्मा, एमपी नामदेव, कपूर चंद साहू, शंकर लाल साहू, ओमप्रकाश तिवारी, बलदेव प्रसाद साठे, एसएन चौकसे, राजपूत, दुबे जी प्रधान पाठक कन्या माध्यमिक शाला, एच एल जायसवाल सहित अनेक पेंशनर साथी उपस्थित रहे। साथ ही विजय कुमार दुबे, एपी ध्रुव एवं जीपी गुप्ता भी सभा में शामिल हुए।