उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उज्जैन-नागदा मार्ग पर टोल नाके से पहले गोयला ढाबला के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयसर ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए उज्जैन के ग्लोबल और अवंति अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
शहडोल में बेटे ने मां की हत्या की
इधर, शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय कोरी का पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था, जिसका उसकी मां कुसुम कोरी लगातार विरोध करती थी।
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सोते समय अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
उज्जैन में तेज रफ्तार का कहर, कार-ट्रक टक्कर में दो युवकों
📊 Post Views: 3 Views
📊 Post Views: 3 Views

